महिला अत्याचार रोकने में विफल रही BJP सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला अपराधों को रोकने में विफल साबित हुई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे गए थे और उम्मीद की जा रही थी कि महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सवालों का जवाब देंगी लेकिन वह जवाब देने से बचती रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि देश की महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक प्रेस वार्ता करके अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। स्मृति ईरानी इससे बचती रहीं लेकिन हमने अब उनकी जवाबदेही तय करने की ठानी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तमाम मुद्दों पर ईरानी से सवाल पूछे जिनका उन्होंने ट्विटर पर जवाब दिया। उम्मीद कि वह प्रेस वार्ता करें न कि जवाब ट्विटर पर दें। उनका ये रवैया वैसा ही रहा, जैसा कोरोना के लॉकडाउन में दिखा था। क्योंकि जब देश में बच्चे, महिलाएं सड़कों पर थे तो स्मृति ईरानी अंताक्षरी खेल रही थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि BJP का नारा था- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। ये नारा कुछ ही समय में बदलकर हो गया- BJP से बेटी बचाओ’। क्योंकि देशभर में BJP ही एक ऐसी पार्टी है, जो बलात्कारियों को संरक्षण देती है। महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोपी बृजभूषण शरण सिंह- उन्नाव कांड का कुलदीप सेंगर। बीएचयू गैंगरेप में आरोपी BJP के पदाधिकारी। बिलकिस बानो के गुनहगार महिला अपराधियों की ये लिस्ट बहुत लंबी है जिसमें BJP ने हर बार सिर्फ बलात्कारियों का ही साथ दिया है।

उन्होंने कहा कि देश की महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से हमारे सवाल थे-देश में महिलाओं, बच्चों के प्रति अपराध में बढ़ोतरी हुई है। आखिर बृजभूषण सिंह पर प्राथमिकी होने के बाद गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। मणिपुर की आदिवासी बेटियों के साथ गैंगरेप हुए छह माह बीत गए, कौन-सी फास्ट-ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर आरोपियों को सजा दी गई। हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी मंत्री पद पर बने हैं या नहीं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा  कि देश की राजधानी दिल्ली में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। क्या स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, महिला मोर्चा की अध्यक्ष उस पीड़ित परिवार से मिलने गईं। जब हम पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो पुलिस मिलने नहीं दे रही है। इस घटना को हुए चार दिन हो गए लेकिन स्मृति ईरानी चुप हैं।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More