महाराष्ट्र में भाजपा पैदा कर रही है राजनीतिक अस्थिरता : खडगे

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर राज्य की विकास प्रक्रिया को बाधित कर रही है। खडगे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले विधायकों को सूरत में रखा और उसके बाद वह इन विधायकों को लेकर असम गई है। इन दोनों राज्यों में भाजपा का शासन है और इससे साबित होता है कि भाजपा पूरी तरह से महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी के तीनों दल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस तथा शिवसेना महाराष्ट्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है इसलिए उसने महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का काम किया है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा देश में किसी भी राज्य में गैर भाजपा सरकार नहीं देखना चाहती है इसलिए वह इस तरह से हर जगह गैर भाजपा सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि अब राष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव है और इसमें उसे ज्यादा विधायकों की जरूरत है इसलिए भाजपा इस तरह का खेल खेल रही है। (वार्ता)

National Religion

बैंगलोर चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत और ATLANTA KAASHHYAP की भविष्यवाणी ‘छिपे हुए मास्टर स्ट्रोक’!

“गजब की गणना, भविष्य की भविष्यवाणी में जल्द ही नंबर वन होगा भारत! ATLANTA KAASHHYAP” “भविष्य की भविष्यवाणी के लिए जल्द ही भारत पूरी दुनिया में नंबर एक होगा, ATLANTA KAASHHYAP” “भारत की एक ऐसी लड़की जिस की हर बात 300% सच हो जाति है, मगर कैसे? समय से बहुत पहले ही कैसे कोई इंसान […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ से प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने वाले पश्चिम बंगाल सरकार के आठ मई के आदेश पर गुरुवार को रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ राज्य सरकार के आदेश पर यह कहते हुए […]

Read More
National

वंदे भारत ट्रेन की तर्ज़ पर शुरु होगी वंदे मेट्रो : वैष्णव

पुरी-हावड़ा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देशभर में रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो रही है और अब इसी तर्ज पर नगरों तथा महानगरों के आसपास के लोगों को अगले साल मार्च से ‘वंदे मेट्रो’ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वैष्णव ने गुरुवार को पुरी से […]

Read More