Day: June 23, 2022

Gujarat National

60वें जन्मदिन पर 60,000 करोड़ रुपये दान करेंगे अडाणी

नई दिल्ली/अहमदाबाद। एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और भारत के शीर्ष उद्योगपति गौतम अडाणी शुक्रवार को अपने 60वें जन्मदिन और अपने पिता शांतिलाल अडाणी की 100वीं जयंती पर 60,000 करोड़ रुपये दान करेंगे। अडाणी समूह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अडाणी समूह की ओर से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया […]

Read More
Sports

भारतीय खिलाड़ी रूमेली धर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रूमेली धर ने बुधवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। दाएं हाथ की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज रूमेली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा की। रूमेली ने अपनी पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल के श्यामनगर से शुरू हुआ क्रिकेट […]

Read More
Sports

सरफ़राज़ शो के बाद मध्य प्रदेश का ठोस जवाब

बेंगलुरु। सरफ़राज़ ख़ान (134) के शतक की बदौलत मुंबई के 374 रन बनाने के बाद मध्य प्रदेश ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए। मुंबई के लिये दूसरे दिन 248/5 से शुरुआत करते हुए सरफ़राज़ ने मध्य प्रदेश को ‘सरफ़राज़ शो’ […]

Read More
National

बाढ़ पीड़ितों को लेकर केंद्र का रवैया गैरजिम्मेदाराना : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि असम में लोग बाढ़ की विभीषिका से पीड़ित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रुख अख्तियार किए हुए है। असम से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय […]

Read More
National

देश के विकास के लिए सहकारिता के अलावा कोई रास्ता नही: शाह

नई दिल्ली। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को कहा कि देश का विकास सबसे बड़ा लक्ष्य है और सर्वस्पर्शीय और सर्वसमावेशी विकास करना है तो विकास के मॉडल में सहकारिता के सिवाय और कोई रास्ता नहीं है। शाह ने यहां सहकारिता से संबंधित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वस्पर्शीय […]

Read More
National

योग सिद्धांतों से शुरू हो सकती है अंतरराष्ट्रीय संबंधों की नई संस्कृति : जोशी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि योग सिद्धांतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय वार्ता की जाए तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संचालन की नयी संस्कृति तैयार की जा सकती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून के बयान “हमें हर […]

Read More
National

मतदान अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पंजाब में संगरूर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान का समय बढ़ाये जाने की मांग को लेकर संगरूर के जिला उपायुक्त और राज्य के मुख्य सचिव से सफाई मांगी है। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इन अधिकारियों ने बिना किसी नए तथ्य के गुरुवार को मतदान के दिन […]

Read More
National

जुमे की हिंसा में घायल नदीम को एयर एंबुलेंस से भेजा जाएगा दिल्ली मेदांता

सरकार वहन करेगी सारा खर्च, ईलाज हेतु तत्काल दिए जाएंगे 2।45 लाख रुपये 10 लाख रुपये आएगा खर्च नया लुक ब्यूरो रांची। रांची हिंसा में घायल नदीम को बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। शुक्रवार की सुबह नदीम को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा जाएगा। नदीम को रिम्स से […]

Read More
Madhya Pradesh

इंदौर से खंडवा जा रही बस खाई में गिरी, पांच की मौत बीस से अधिक घायल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट में आज शाम एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी, जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी और बीस से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर से […]

Read More
Raj Dharm UP

विरोध का नकारात्मक अंदाज

डॉ दिलीप अग्निहोत्री सबका साथ सबका विकास की यात्रा आगे बढ़ी।इसमें एक नए अध्याय को जोड़ने की पटकथा बन चुकी है।पहली बार देश के सर्वोच्च पद पर इस समाज को प्रतिष्ठा मिलेगी। राजग उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति निर्वाचित होना तय है। बेहतर होता कि विपक्ष राष्ट्रीय सहमति में सहभागी होता।राजनीति अपनी जगह है। लेकिन […]

Read More