गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा ध्वस्त

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में आज शाम करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन अगुवानी घाट सुल्तानगंज गंगा पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि इस निर्माणाधीन गंगा पुल की पाया संख्या -10,11,12 और 13 का पूरा हिस्सा रविवार की शाम को अचानक जोरदार आवाज के साथ ध्वस्त हो कर गंगा नदी में गिर गया। क्षतिग्रस्त हिस्सा करीब आधा किलोमीटर तक निर्मित था।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और निर्माण एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुल्तानगंज में 1750 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अगुवानी घाट-सुल्तानगंज गंगा पुल के निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बाद एसपी सिंगला कंपनी के द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की यह सड़क पुल तीन किलोमीटर लम्बी और फोर लेन है और प्रदेश के उत्तरी एवं दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने वाली है।

अप्रैल 2022 में भी सुल्तानगंज घाट के पास इस गंगा पुल का निर्माणाधीन हिस्सा ध्वस्त हुआ था। उस समय राज्य सरकार और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय अधिकारियों ने हादसे का जायजा लेने के दौरान निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके परिणामस्वरूप आज फिर उक्त पुल का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इस बीच कहलगांव के भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक पवन कुमार यादव एवं जिला BJP अध्यक्ष संतोष कुमार ने इस हादसे के लिए निर्माण एजेंसी और मुख्यमंत्री को जिम्मेवार ठहराते हुए इसके लिए दोषी एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More