रिया कपूर के साथ फिर काम करने को लेकर उत्साहित है करीना कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर से निर्माता रिया कपूर की फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित है। वर्ष 2018 में प्रदर्शित रिया कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर ने काम किया था। इस फिल्म में करीना के अलावा स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। करीना कपूर एक बार फिर से रिया कपूर के साथ काम करने जा रही है।

करीना कपूर ने कहा, कि रिया के साथ फिर से काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान होगी। मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है, वो सच में बहुत मजेदार है। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मेरे अलावा दो और अभिनेत्री नजर आएंगी। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकती क्योंकि रिया जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगी। यह फिल्म पावरफुल महिलाओं के बारे में है। हम इस फिल्म की शूटिंग भी इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में स्टार्ट करेंगे।

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More