संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। आज दिन की शुरूआत में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ED पिछले 15 महीनों से कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले की जांच कर रही है, लेकिन सबूत पेश करने में विफल रही है। उन्होंने BJP को चुनौती देते हुए यह बताने को कहा कि सिंह के आवास पर ED की छापेमारी में कितना पैसा बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी को आगे आना चाहिए और देश को इसके बारे में बताना चाहिए। सुश्री आतिशी ने कहा, कि अगर आपके (BJP) पास एक पैंसे का भी सबूत है तो वह देश के सामने पेश करें या फिर राजनीति छोड़ दें। BJP पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्यसभा सांसद सिंह पर ED की कार्रवाई केंद्र सरकार के मन में व्याप्त आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर को दर्शाती है। राय ने कहा, कि वे सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इससे पहले बुधवार को ED ने दिल्ली आबकारी पुलिस मामले में आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में इडी ने 10 घंटे से अधिक समय तक सिंह से पूछताछ की थी। सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया के बाद संजय सिंह आप के तीसरे नेता हैं जिन्हें ED ने गिरफ्तार किया है। इस बीच, दिल्ली BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ राजघाट पहुंचे। दिल्ली BJP इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया, कि महात्मा गांधी कहा करते थे कि शराब व्यक्ति के शारीरिक और आध्यात्मिक पतन का कारण बनती है, लेकिन यहां दिल्ली में हमने देखा है कि शराब, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नैतिक पतन का कारण बना है।(वार्ता)

Delhi

महिला अत्याचार रोकने में विफल रही BJP सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला अपराधों को रोकने में विफल साबित हुई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति 2021-2022 में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के लिए निर्देश ने की मांग वाली याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम […]

Read More
Delhi

शराब नीति विवाद: हाईकोर्ट का ED को नोटिस, केजरीवाल को नहीं मिली राहत

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन एक मामले में गिरफ्तारी और केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया। अदालत ने केजरीवाल को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। […]

Read More