जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की खड़गे ने की निंदा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने जम्मू- कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। खडगे ने ट्वीट किया, “जम्मू- कश्मीर के राजौरी में दो जगह हुए आतंकवादी हमलों से बेहद आहत हूं, जिसमें दो बच्चों सहित छह लोगों की जान चली गई और 15 घायल हो गए। हम राज्य में आतंकवाद और विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों के खिलाफ इन जघन्य आतंकवादी हमलों की निंदा करते हैं।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करते हुए आगे कहा, “सभ्य समाज में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ है। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं, जो रोजाना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से बहादुरी से लड़ रहे हैं। इन आतंकवादी हमलों में अपने प्रियजनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों के प्रत हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More