पुरूष भी घरों में संयुक्त रूप से कार्य की लें जिम्मेदारी राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने लखनऊ हाईकोर्ट में आयोजित ‘‘रोल आफ वुमेन इन द फील्ड आफ लाॅ‘‘ संगोष्ठी में सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक संरचना में न्याय की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। अधिवक्ता न्याय प्रणाली का आवश्यक अंग है। न्याय प्रणाली से जुड़े होने के कारण देश की स्वतंत्रता से लेकर समाज सुधार, राजनीति, संस्कृति जैसे क्षेत्रों में अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्यपाल ने न्याय प्रक्रिया के सरल होने, महिलाओं और कमजोर वर्ग को सुगमता से न्याय मिलने और आम आदमी को समय से न्याय प्राप्त होने पर जोर दिया। उन्होंने न्याय प्रक्रिया में पारिवारिक पक्ष पर सहृदयतापूर्वक विचार करने का सरल संवेदनात्मक आग्रह किया। राज्यपाल ने विधि क्षेत्र में महिला अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए योगदान को सराहनीय बताया। कहा कि आज महिलाओं की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। महिलाएं काम करती हैं तो बदलाव आता है। अब बेटियाँ अपना विकास कर रही हैं, जो भविष्य में एक बड़ा सामाजिक बदलाव लाएगा। राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं दोहरा दायित्व उठा रही हैं, इसलिए पुरूषों को भी घरों में संयुक्त रूप से कार्य की जिम्मेदारी लेना चाहिए।

वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद  सुनीता अग्रवाल ने उन महिला अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने न्याय के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया और आगे इस क्षेत्र में महिलाओं को कार्य करने का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि पुरूष कार्यक्षेत्र में महिलाओं को प्रतिद्वन्दी नही, सहयोगी समझें। उन्होंने बार एसोसिएशन से अपील की कि कोर्ट परिसर में किसी भी महिला अधिवक्ता से लैंगिंक भेदभाव को गम्भीरता से लें। कार्यक्षेत्र में महिला के व्यक्गित जीवन को लक्ष्य न करें, उसे एरोगेंट नाम न दें। महिला को उसके काम से पहचाने।

वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय, लखनऊ बेंच  डीके उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में न्याय क्षेत्र में प्रारम्भ में विधि स्नातक महिलाओं के समक्ष भारतीय सामाजिक व्यवस्था के मद्देनजर आयी दिक्कतों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जिससे बंधनों को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने सभी सामाजिक अवरोधों को शीशे की दीवार बताते हुए महिलाओं को शैक्षिक और कौशल विकास से इसे तोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एएम त्रिपाठी ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने बटन दबाकर एसोसिएशन की ई-लाइब्रेरी तथा सेल्फी प्वाइंट, सौन्दर्यीकृत महामना सभागार, मीटिंग रूम तथा पंचवटी लान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अवध बार एसोशिएशन के उपाध्यक्ष अनुज कुदेसिया, एसोशिएशन के महासचिव मनोज कुमार मिश्रा, न्यायमूर्तिगण, एसोसिएशन के सभी सदस्यगण, हाईकोर्ट के अधिवक्तागण, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More