मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आसमान छू रही है महंगाई : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि उसे किसानों और आम आदमी की फिक्र नहीं है इसलिए महंगाई पर लगाम नहीं लगाई जा रही है और किसानों को उनकी उपज का लाभ नहीं मिल रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है। महंगाई इतनी बेलगाम हो चुकी है कि लोगों के लिए दो जून का भोजन कठिन हो गया है।

उन्होंने कहा,कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। सब्ज़ी, आटा, चावल, दाल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही है। डेढ महीने में थाली 28 प्रतिशत महंगी हो गई है। एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, दूसरी तरफ़ किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। MSP का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। किसान अनाज कम दाम में बेचने को मजबूर होते हैं, लेकिन जैसे ही कृषि उत्पाद पूंजीपतियों के गोदामों में पहुंचते हैं, उनकी क़ीमतें एकाएक बढ़ जाती हैं। प्याज़ पर निर्यात शुल्क में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के कारण नासिक में एशिया की सबसे बड़ी प्याज़ मंडी बंद है। उन्होंने कहा,कि जनता भी अब समझ चुकी है कि इस सरकार का सारा ध्यान सिर्फ़ प्रधानमंत्री की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने पर है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More