CM की बेटी की दबंगई, आज रात की 10 बड़ी खबरें पढ़ें

मिजोरम के मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। उन्होंने क्लिनिक में एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अपनी बेटी द्वारा एक डॉक्टर के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए शनिवार को अपने इंस्टाग्राम खाते पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

 केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट से सियासत सरगर्म,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी विधानसभा सीट सिराथू से हारने के बावजूद एमएलसी केशव प्रसाद मौर्य को BJP ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में डिप्टी CM की जगह दी गई थी।

 लूसी स्पेसक्राफ्ट ने खोजा चंद्रमा का एस्टरॉयड, धरती से 770 मिलियन किलोमीटर दूर दिखा यह अजूबा,

ग्रहों के अपने चंद्रमा होते हैं, विज्ञान के लिए यह आम जानकारी वाली बात है। जैसे हमारी पृथ्‍वी का चंद्रमा, बृहस्‍पति का चंद्रमा यूरोपा आदि। लेकिन एस्‍टरॉयड्स के भी चंद्रमा हो सकते हैं, थोड़ा चौंकाने वाला विषय लगता है।

हाउस ऑफ द ड्रैगन देखने के लिये उत्साहित है सारा-जान्हवी

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और जान्हवी कपूर बहुप्रतीक्षित सीरीज हाउस ऑफ द ड्रैगन देखने के लिए उत्साहित हैं। सारा और जान्हवी कपूर हाल ही में टॉक शो कॉफी विद करण में नजर आयी थी।

 

दो टूक :  PM साहब क्या खुद पर भरोसा डगमगाने लगा है

लखनऊ। प्रधानमंत्री बनने के बाद अगर नरेंद्र दामोदर दास मोदी की शौली और राजनीतिक तौर-तरीकों को देखोंगे तो एक बात तो बिलकुल साफ होती है कि उनके अंदर तानाशाही के गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।

अग्रेतर कार्रवाई हेतु PIL अधिवक्ता राजीव कुमार लाए गए रांची, 50 लाख कैश के साथ ED ने कोलकाता में पकड़ा था,

 रांची। कोलकाता में 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुए झारखण्ड हाईकोर्ट के PIL अधिवक्ता राजीव कुमार को अग्रेतर कार्रवाई हेतु ED की टीम कोलकाता से राँची लेकर आई है।

घर के आंगन में मिली दंपत्ति की लाश, करेंट से मौत की आशंका,

रांची/रामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड स्थित चीप हाउस पंचायत में रविवार को एक दंपत्ति का शव उसी के क्वार्टर (CCL) के आंगन में पाया गया।

 

ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट-एक का गाना चोला चोला रिलीज

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट-एक’ का गाना चोला चोला रिलीज हो गया है।

मोक्षदायिनी गंगा के उफान में डूबे काशी के घाट, गलियों में हो रहा अंतिम संस्कार,

वाराणसी वाराणसी में गंगा खतरे के निशान के चेतावनी बिंदु के पास बह रही है। काशी के 84 घाट गंगा में जल समाधि ले चुके हैं।

संसदीय बोर्ड से बाहर होते ही ज़ाहिर हुई गडकरी की नाराज़गी, कहा: सरकार समय पर निर्णय नहीं लेती,

भारतीय जनता पार्टी के नए संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई तो संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को बाहर कर दिया गया।

Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ICU में डॉन : माफिया मुख्तार यकबयक बीमार, इलाज करा रही सरकार

सकते में डॉन, आफत में जान, बीमारी का कारण बना रमजान NDA के कुनबे में शामिल है बेटा, कासगंज जेल में है कैद बुंदेलखंड से देवेंद्रनाथ मिश्र की रिपोर्ट… बांदा। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बांदा जेल में कई मुकदमों के तहत उम्र कैद की सजा काट रहा है, उसकी तबीयत बीती रात दो बजे अचानक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More
Delhi homeslider

भारी पड़ सकती है केजरीवाल की गिरफ्तारी

रंजन कुमार सिंह ED ने जिन आरोपों के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है उनकी पुष्टि के लिए अभी तक न्यायपालिका के समक्ष कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई है। व्यावसायिक लाभ देकर चंदा प्राप्त करने का उनपर 100 करोड़ का आरोप एक सरकारी गवाह के बयान के आधार पर […]

Read More