जानवरों के ‘थनैला’ रोग का अब आयुर्वेदिक उपचार

नई दिल्ली। चिकित्सा विशेषज्ञों ने दुधारू पशुओं में होने वाले घातक रोग ‘थनैला ’ के उपचार की आयुर्वेदिक पद्धति का विकास कर लिया है जिससे किसानों को इसके इलाज पर अब भारी-भरकम रकम भी खर्च नहीं करनी होगी और उन्हें दूध का नुकसान भी नहीं होगा। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के अध्यक्ष मीनेश शाह ने बताया कि भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञों ने मामूली खर्च में थनैला रोग के उपचार का आयुर्वेदिक तरीका ढूंढ लिया है। इस रोग से पीड़ित दुधारू जानवरों पर अब एंटीबायटिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके इस्तेमाल से इसका एक हिस्सा जानवरों के दूध में चला जाता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं है।

डॉ शाह ने बताया कि एलोवेरा, हल्दी और चूने के मिश्रण से थनैला रोग का उपचार अंग्रेजी दवाओं की तुलना में काफी कम समय में पूरा कर लिया जाता है। एलोवेरा, हल्दी और चूने के एक हिस्से को मिलाकर इसे मलहम की तरह बनाया जाता है और पीड़ित जानवर के रोगग्रस्त हिस्से पर दिन में आठ बार इसका लेपन किया जाता है। इस दवा का लेपन तीन दिनों तक लगातार किया जाता है। जिसके बाद जानवर पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है। यह प्रयोग 89 प्रतिशत सफल रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इससे पहले थनैला रोग से पीड़ित दुधारू पशुओं को अंग्रेजी दवा के माध्यम से उपचार किया जाता था, जिसमें लंबा समय लगता था और किसानों को 20-25 हजार रुपये खर्च करना पड़ता था। इस दौरान जानवरों का दूध बहुत कम हो जाता था और कई बार देर से रोग का पता चलने पर उसकी मौत भी हो जाती थी। इसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता था। डॉ शाह और चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि दुधारू जानवरों में बैक्टीरिया, वायरल और फंगस संक्रमण के कारण जानवर थनैला रोग की चपेट में आ जाते हैं। ऐसा साफ-सफाई में कमी और नमी के कारण भी होता है। कई बार तो पोषण में कमी के कारण भी जानवर इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं। बीसवीं पशुधन गणना के अनुसार देश में लगभग 303.76 मिलियन मवेशी हैं। इसके अलावा 74.26 मिलियन भेड़ , 148.88 मिलियन बकरियां और 9.06 मिलियन सुअर हैं। डेयरी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत का योगदान देती है और आठ करोड़ से अधिक किसानों को सीधे रोजगार देती है।

भारत दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है जो वैश्विक दूध उत्पादन में 23 प्रतिशत का योगदान देता है। पिछले आठ वर्षों के दौरान दूध उत्पादन में 51.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब यह वर्ष 2021-22 के दौरान 221.06 मिलियन टन पहुंच गयी है। डॉ शाह ने बताया सहज दूध उत्पादन संस्था के माध्यम से थनैला रोग की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार चलाया जा रहा है। यह प्रचार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में चलाया जा रहा है। इससे करीब एक लाख किसान जुड़े हैं जिसमें 55 प्रतिशत महिलायें हैं। इस संस्था के माध्यम से न केवल दूध की खरीद की जाती है बल्कि जानवरों के स्वास्थ्य के देखरेख में पौष्टिक खान-पान सामग्रियों की आपूर्ति तथा साफ-सफाई को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी जाती है। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More