उत्तराखंड के जोशीमठ, मसूरी समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तराखंड के जोशीमठ, पिथौरागढ़, पहाड़ों की रानी मसूरी और टूरिस्ट प्लेस ओली में आज सुबह जोरदार बर्फबारी होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। कई दिनों से भू-धंसाव के खतरे से जूझ रहे जोशीमठ में शुक्रवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी ने जोशीमठ के बाशिंदों की दहशत बढ़ा दी है।

बर्फबारी के चलते खतरनाक घरों को गिराने का काम शुक्रवार को रोक दिया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और हल्द्वानी में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को भी जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। बारिश और बर्फबारी के चलते होटल और खतरनाक घरों को गिराने का काम रोक दिया गया है।​​​​​​​ डिजास्टर मैनेजमेंट सेक्रेटरी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक पिछले 3 दिनों से दरार में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ​​​​​​​

हालांकि जेपी कॉलोनी के पास एक भूमिगत चैनल से पानी का डिस्चार्ज फिर से बढ़कर 150 लीटर प्रति मिनट हो गया है। 849 घरों में दरारें रिकॉर्ड हुई हैं, जबकि 259 प्रभावित परिवारों को अस्थायी राहत केंद्रों में भेज दिया गया है। पहाड़ों की रानी मसूरी भी बर्फ की सफेद चादर से ढंक गई है। मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों में खुशी का माहौल है। सुबह के समय हल्की बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुरांसखंडा, सुवाखोली, सुरकंडा देवी, धनौल्टी, नागतिब्बा आदि जगहों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More