ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 244 हुई, राजकीय शोक की घोषणा

भुवनेश्वर। ओड़िशा में बालासोर के बहानागा में शुक्रवार शाम हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 244 हो गई। राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है। बालासोर के कलेक्टर डी बी शिंदे ने कहा कि अब तक दुर्घटनास्थल से 244 शव निकाले जा चुके हैं। दुर्घटनास्थल राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है। इससे पहले ओड़िशा के मुख्य सचिव पी के जेना ने एक ट्वीट में ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 233 और घायलों की संख्या 900 बताई थी।

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना में 900 से अधिक यात्रियों को बचाया गया है और उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि दुर्घटनास्थल पर एक जनरल बोगी आधी दबी हुई है और उसमें से शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। तीन जून को पूरे दिन राज्य में कोई राजकीय समारोह नहीं होगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह बहनागा स्टेशन पर ग्राउंड जीरो पहुंचे और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, NDRF और ODRAF टीमों के साथ स्थिति की समीक्षा की। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी भी मौके पर मौजूद थे। रेल मंत्री ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि शवों को बहानागा के दो स्कूलों में रखा गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जाएगा।

रेलवे की एक तकनीकी टीम ने शनिवार तड़के दुर्घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्य सचिव ने कहा कि दुर्घटना में शालीमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ 45 मोबाइल स्वास्थ्य टीमों को भी दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। इसमें केंद्रपाड़ा की पांच, जयपुर की 16, भद्रक की दस और बालासोर की 14 टीमें शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और कुछ और समय तक जारी रहेगा। (वार्ता)

Odisha

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा […]

Read More
Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More
Odisha

ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे। भूषण ने आज यहां पत्रकारों […]

Read More