इमरान की जनसभा में हुई गोलीबारी में एक की मौत, सात घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पर गुरुवार को एक जनसभा के दौरान चलाई गई गोलियां में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई तथा अन्य सात लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार सीनेटर फैसल जावेद और कई अन्य पार्टी नेता वजीराबाद के अल्लाह वाला चौक पर लॉन्ग मार्च कंटेनर पर गोलीबारी में घायल हुए सात लोगों में शामिल थे। पूर्व क्रिकेटर को लाहौर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार PTI को निशाना बनाकर किए गए इस हमले की सभी राजनीतिक दलों ने व्यापक निंदा की है। पंजाब पुलिस ने इस गोलीबारी में एक पार्टी कार्यकर्ता के मारे जाने की पुष्टि की और एक संदिग्ध को घटनास्थल से हिरासत में लिया। सीनेटर जावेद जो हमले में घायल हुए थे ने अस्पताल से जियो न्यूज को बताया कि हमारे कई साथी घायल हैं। PTI के नेता फवाद चौधरी ने बताया कि यह एक स्पष्ट हत्या का प्रयास था। अगर हत्यारे को वहां के लोगों ने नहीं रोका होता तो PTI का पूरा नेतृत्व खत्म हो जाता।

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान पर की गई फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचे

घटना के बाद पूर्व किक्रेटर इमरान खान को तुरंत एक वाहन से लाहौर के एक अस्पताल में ले जाया गया जबकि अन्य घायल लोगों को एम्बुलेंस द्वारा पास के वजीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ले जाया गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस गोलीबारी की घटना का संज्ञान लिया और कड़ी निंदा की।उन्होंने आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह को भी निर्देश दिया कि वे आईजीपी और मुख्य सचिव पंजाब से घटना पर तत्काल रिपोर्ट मांगें। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हमले की निंदा की और इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। पीएमएल-एन के मरियम औरंगजेब ने घोषणा की कि शरीफ ने अपनी हाल की चीन यात्रा के बारे में होने वाली अपनी निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्थगित कर दिया है।

 

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More