Administrative Reshuffle : योगी सरकार ने प्रदेश के 14 IAS का किया ट्रांसफर, 10 जिलों के DM बदले, देखें शासनादेश

नया लुक ब्यूर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात एक बार फिर प्रशासनिक अफसरों को इधर-उधर किया है। योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 जिलों के DM समेत 14 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक चंदौली के DM संजीव सिंह को वेटिंग में डाल दिया गया है। हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही व संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

बाराबंकी के DM आदर्श सिंह को झांसी का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। आदर्श सिंह 21 सितंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। तब तक यहां संजय गोयल बतौर मंडलायुक्त काम करते रहेंगे। उनकी राज्य प्रतिनियुक्ति इसी दिन समाप्त हो रही है। इसके बाद वह अपने मूल राज्य असम वापस चले जाएंगे। मंगला प्रसाद सिंह DM गाजीपुर से DM हरदोई, अविनाश कुमार DM हरदोई से DM बाराबंकी, दिव्या मित्तल DM संत कबीरनगर से DM मिर्जापुर बनाई गई हैं।

आर्यका अखौरी DM भदोही से DM गाजीपुर, नवनीत सिंह चहल DM मथुरा से DM आगरा, ईशा दुहन उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण से DM चंदौली, पुलकित खरे DM पीलीभीत से DM मथुरा बनाए गए हैं। प्रवीन कुमार लक्षकार DM मिर्जापुर से DM पीलीभीत, प्रेम रंजन सिंह उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़ व नगर आयुक्त नगर अलीगढ़ से DM संतकबीरनगर बनाए गए हैं। DM आगरा प्रभुनारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व राहत आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त आवास विकास परिषद व निदेशक नगरीय भूमि सीमारोपण उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। अजय चौहान आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण व सचिव आवास से सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर भेजे गए हैं।

 

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More