Ryan School Murder: एग्जाम रुकवाने को काटा था सात साल के छात्र का गला, अब पांच साल बाद मिली जमानत,

अब आरोपी छात्र पर एडल्ट के तौर पर मुकद्दमा चलाने की तैयारी,


नया लुक संवाददाता


नई दिल्ली/गुरुग्राम। गुरुग्राम के मामले में आरोपी छात्र 16 साल की उम्र में जेल गया था। अब वह 21 साल का है और उस पर एडल्ट के तौर पर मुकदमा चलाने की तैयारी है।  पूरे देश में चर्चित रहे गुरुग्राम के रेयान स्कूल मर्डर केस के आरोपी छात्र प्रिंस (बदला हुआ नाम) को पांच साल बाद जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साल 201सात में प्रिंस को अपने ही स्कूल के सात साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की गला काटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह 16 साल का था और उसके बाद से ही हिरासत में था। अब वह पांच साल बाद 21 साल की उम्र में बाहर की दुनिया देखेगा। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (Juvenile Justice Board) ने कुछ समय पहले उस पर नाबालिग के बजाय एडल्ट अपराधी के रूप में मुकदमा चलाए जाने की मंजूरी दी थी।

पांच साल से लगातार हिरासत में रहने के कारण दी जमानत

आरोपी छात्र की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने आरोपी के पांच साल से लगातार हिरासत में रहने की बात को ध्यान में रखकर जमानत दिए जाने की मंजूरी दी। हालांकि बेंच ने छात्र के लगातार प्रोबेशन ऑफिसर की निगरानी में रहने के साथ ही गुरुग्राम के सेशन जज की तरफ से तय शर्तों व नियमों के तहत जमानत मंजूर की है।

बेहद पेचीदा रहा था रेयान स्कूल मर्डर केस

पांच साल पहले आठ सितंबर, 2017 को गुरुग्राम के रेयान स्कूल के टॉयलेट में सात साल के स्टूडेंट प्रद्युमन ठाकुर को घायल हालत में पाया गया था। क्लास-2 के स्टूडेंट प्रद्युमन का गला कटा हुआ था और उससे खून बह रहा था। प्रद्युमन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह मामला बेहद चर्चित हुआ था। पुलिस ने पहले प्रद्युमन की हत्या के आरोप में स्कूल बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया था। उस समय इसे कुकर्म के प्रयास में असफल रहने का मामला माना गया था। बाद में यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया था। CBI ने सात नवंबर को इस मामले में 11वीं कक्षा के छात्र प्रिंस को गिरफ्तार किया था।

एग्जाम रद्द कराना चाहता था आरोपी छात्र

प्रिंस ने पूछताछ के बाद प्रद्युमन की हत्या की बात मानी थी। उसने बताया था कि वह स्कूल में होने जा रहे एग्जाम को टलवाना चाहता था और पेरेंट-टीचर मीटिंग को कैंसिल कराना चाहता था। इसी कारण उसने महज घायल करने के इरादे से टॉयलेट में प्रद्युमन का गला काट दिया था। हालांकि प्रिंस के पिता ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे को पूछताछ के दौरान टॉर्चर किया गया और जबरन गुनाह कबूल कराया गया था। इसके बाद से ही प्रिंस लगातार हिरासत में चल रहा था।

 

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More