मिस्र के राष्ट्रपति सिसी ने की पीएम मोदी और विदेश मंत्री से मुलाकात

शाश्वत तिवारी


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी से मुलाकात की। यहां दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मिस्र के राष्ट्रपति सिसी के साथ आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया, जिसमें पांच मंत्री और सीनियर अधिकारी शामिल हैं। बैठक के बाद दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से हैं। हमारे बीच कई हजारों सालों का रिश्ता रहा है। चार हजार साल से भी पहले गुजरात के लोथल पोर्ट के जरिए भारत-मिस्र के साथ व्यापार होता था। हम आतंकवाद के मुद्दे पर साथ हैं, यह मानवता के लिए बड़ा खतरा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि पीएम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का आयोजन हुआ। मेज पर व्यापक एजेंडा, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक जुड़ाव और वैज्ञानिक सहयोग, सांस्कृतिक और पी2पी संपर्क, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास रहा।
पीएम ने बताया कि भारत ने इस साल अपनी G-20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को गेस्ट देश के रूप आमंत्रित किया है। यह हमारी खास दोस्ती को दिखाता है। बैठक में दोनों देशों ने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने और काउंटर टेररिज्म से जुड़ी सूचना और इंटेलिजेंस का आदान-प्रदान बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। बैठक में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। गौरतलब है कि मिस्र के राष्ट्रपति इस साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट भी हैं।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More