चीन ने दो अमेरिकी संस्थानों पर लगाया प्रतिबंध

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को हडसन इंस्टीट्यूट और रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी नामक दो अमेरिकी संस्थाओं पर एक-चीन सिद्धांत के कथित उल्लंघन को लेकर प्रतिबंध लगा दिया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि दोनों संस्थाओं ने ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन को अमेरिका के क्षेत्र में ‘अलगाववादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए एक मंच और सुविधा’ प्रदान की, जिससे ‘एक-चीन सिद्धांत और ‘चीन-अमेरिका के बीच तीन संयुक्त बयानों’ के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन हुआ। मंत्रालय ने कहा कि इन कार्रवाइयों ने चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

चीनी विश्वविद्यालयों, संस्थानों, अन्य संगठनों और व्यक्तियों को शुक्रवार से इन संस्थाओं के साथ समझौते और आदान-प्रदान करने, सहयोग करने और अन्य गतिविधियां करने से सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है। संस्थाओं के चार प्रमुखों को चीन में प्रवेश करने और चीनी वीजा प्राप्त करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीनी संगठनों और व्यक्तियों पर उन प्रतिबंधित व्यक्तियों के साथ गतिविधियों में शामिल होने से रोक लगायी गयी है, जिनकी चीन में संपत्ति जब्त की जायेगी।

बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को चीन ने ताइवान के थिन-टैंक प्रॉस्पेक्ट फाउंडेशन और एशिया में उदार लोकतांत्रिक राजनीतिक दलों के एक ताइवानी क्षेत्रीय संगठन काउंसिल ऑफ एशियन लिबरल्स एंड डेमोक्रेट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया। चीन के अनुसार, ये संस्थाएं, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के इशारे पर और लोकतंत्र और स्वतंत्रता की आड़ में ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ को बढ़ावा देती हैं और अपने कार्यों के माध्यम से एक-चीन सिद्धांत का उल्लंघन करती हैं। संगठनों के अधिकारियों को चीन के साथ ही हांगकांग और मकाओ के चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।(वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More