देश में कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या में वृद्धि

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 222 लोग मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,45,667 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.11 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। जिससे अब इनकी संख्या बढ़कर 2,582 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। इसी अवधि में कोरोना महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 5,30,707 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में पांच राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के 10 सक्रिय मामले घटे हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 32 रह गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,684 हो गयी है। इसी अवधि में एक मरीज की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 26,521 हो गयी है। केरल में नौ सक्रिय मामले घटने पर, यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,435 रह गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,55,573 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,558 स्थिर है।

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 31 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 295 रह गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,31,488 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,308 पर बरकरार है। महाराष्ट्र में दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 159 रह गयी है। इस दौरान 36 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,111 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 1,48,417 है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More