दिवाली पर घर लौट रहे 14 श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत ,कई घायल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा के सुहागी इलाके में बस और ट्राले की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई है। यह बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। मारे गए सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ज्यादातर लोग श्रमिक हैं और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। रीवा के जिला अस्पताल में रात एक बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे। वहीं 20 घायलों को प्रयागराज के अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस और ट्राले की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे में कम से कम 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।

वहीं बताया जा रहा है कि तीन गाडिय़ां आपस में टकराई थीं और अब तक 14 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्रेक न लग पाने की वजह से यह हादसा हुआ और इस हादसे में तीन गाडिय़ां आपस में टकराई हैं। हादसे के बाद कई लोग बस में फंस गए, मगर पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से उन्हें बाहर निकाला गया। फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीसरे वाहन के बारे में अब तक जानकारी सामने नहीं आई है। बस-ट्रक मौके पर है, मगर तीसरी गाड़ी फरार है। (BNE)

 

 

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More