हिंदुस्तान में नफरत, डर और हिंसा फैलाया जा रही है: राहुल

बुरहानपुर । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है और भारत जोड़ो यात्रा इसी के खिलाफ है। गांधी ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरेली में प्रवेश किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेताओं ने गांधी का स्वागत किया।

राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह भी आयोजित किया गया। गांधी ने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर के माहौल के कारण किसान, श्रमिक और युवा सभी परेशान हैं। इन लोगों के मन में डर फैलाया जा रहा है। इन्हीं बातों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का तय किया, जो कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब यात्रा प्रारंभ हुयी थी। तब विपक्ष ने कहा था कि यह यात्रा पैदल नहीं की जा सकती है। लेकिन हम कन्याकुमारी से मध्यप्रदेश तक आ गए हैं और यहां पर 370 किलोमीटर चलेंगे। हम जम्मू कश्मीर तक पैदल जाएंगे और श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। (वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More