सात्विक ने बनाया सबसे तेज़ बैडमिंटन हिट का रिकॉर्ड

सोका/जापान। भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा के ज़ोरदार स्मैश की बदौलत एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा मारे गये सबसे तेज़ शॉट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सात्विक ने मलेशिया के तान बून ह्यूंग (493 किमी प्रति घंटा) का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़कर यह कीर्तिमान रचा है, जो उन्होंने 2013 में बनाया था। इस बीच, मलेशिया की टैन पर्ली ने 438 किमी प्रति घंटा की उल्लेखनीय गति के साथ सबसे तेज महिला बैडमिंटन हिट का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया।

विश्व रिकॉर्ड के लिये प्रयास 14 अप्रैल 2023 को किये गये थे। गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अधिकारियों ने उस दिन से गति माप परिणामों को सत्यापित कर नये विश्व रिकॉर्ड धारकों का फैसला किया। सात्विक का स्मैश जापान के सैतामा प्रांत में स्थित सोका में योनेक्स फैक्ट्री जिम्नेजियम में नियंत्रित वातावरण में आयोजित किया गया था। सात्विक और टैन के प्रायोजक योनेक्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, “योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन एथलीट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (भारत) और टैन पर्ली (मलेशिया) ने सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के लिये नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बयान में कहा गया, “चूंकि सबसे तेज बैडमिंटन हिट के लिये पिछला गिनीज विश्व रिकॉर्ड का खिताब मई 2013 में दर्ज किया गया था, इसका मतलब है कि रंकीरेड्डी ने एक दशक से अधिक समय में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ा है। (वार्ता)

Sports

पहाड़ सा स्कोर भी नहीं बचा पाई KKR, अंक तालिका की शीर्ष टीम (RR) ने हराया

सुनील नारायण की शतकीय पारी को जॉस की पारी ने रौंदा, रियान पराग ने दिया साथ शुरुआती झटकों के बाद उबरकर 223 रनों के लक्ष्य को किया पार कोलकाता। जॉस बटलर की नाबाद 107 रनों शतकीय और रियान पराग के 34 रनों की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें […]

Read More
IPL Sports

ट्रैविस ने SRH को किया हेड और क्लासेन ने खेली क्लासिक पारी, बेंगलुरु को 25 रनों से हारा

  दिनेश कार्तिक ने अकेले दिखाया दम और मैच के अंत तक खेल को रखा जिंदा कोहली नहीं खेल पाए विराट पारी, 42 रनों पर आउट होते ही बिखर गई RCB बेंगलुरु। भारत से विश्वकप का फाइनल छीन ले जाने वाले ट्रेविस हेड और उनके कप्तान पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसी की […]

Read More
Sports

मयंक की प्रभावशाली गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाज होते है असहज

कृष्ण भक्त मयंक नहीं करता है मांसाहार का सेवन दुनिया के सभी बल्लेबाजों को चौंकाने वाला खेल सकता है टी-20 विश्वकप विनय प्रताप सिंह लखनऊ। लखनऊ सुपरजॉयंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव अच्छी गति के साथ सही जगह गेंद डालकर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों असहज कर देते है। मयंक ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों […]

Read More