मोदी सरकार ने अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए सिसोदिया को किया गिरफ्तार: संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देश भर में बढ़ती लोकप्रियता को रोकने और अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को यहाँ कहा कि देश में तानाशाह सरकार चल रही है।

इस तानाशाह सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। CBI को मनीष सिसोदिया के घर, दफ्तर, गांव, बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला है जबकि उन पर 10 हजार करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है। मोदी सरकार ने अपने घोटालों पर पर्दा डालने के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। अडानी की नौकरी करने वाली मोदी सरकार लाखों करोड़ रुपए के घोटाले में फंसी हुई। उससे ध्यान भटकाने के लिए सिसोदिया पर कार्रवाई की जा रही है।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अडानी को मोदी सरकार ने कोयला, बिजली, पानी, सड़क, स्टील, सीमेंट, सी-पोर्ट और एयरपोर्ट दे दिया है। मोदी सरकार ने आकाश से लेकर पाताल तक सबकुछ दे दिया है। अडानी की कंपनियों में किसका कालाधन लगा है, अगर इसकी जांच हो जाएगी, तो प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब हो जाएगा। इसी वजह से सिसोदिया का मामला उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा देश देख रहा है कि एक तरफ लाखों करोड़ रुपए की लूट करने वाला प्रधानमंत्री का मित्र अडानी है जिस पर CBI, सेबी, ईडी, इनकम टैक्स विभाग खामोश है और दूसरी तरफ लाखों बच्चों का भविष्य बनाने वाले सिसोदिया को जेल में डाला जा रहा है।

एक दिन देश की जनता इंसाफ जरूर करेगी। यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में किसी की तानाशाही लंबे समय तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। इसके बावजूद हमारे पार्टी मुख्यालय के अंदर पुलिस भेजी गई और पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। मोदी सरकार की यह बहादुरी बेइमानों के खिलाफ क्यों नहीं सामने आती है? यह बहादुरी अडानी के खिलाफ क्यों नहीं दिखाते हैं?

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More