सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के कारण यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी को हल्के बुखार की शिकायत हुई है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है और उनको देख रहे डॉक्टर बराबर उनके स्वास्थ्य पर नज़र रखे हुए हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता दो दिन पहले मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के बाद यहां पहुंची तो उन्हें हल्का बुखार हुआ इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांधी को इस साल इससे पहले बुखार के कारण जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद दोबारा बुखार होने पर उनको दो मार्च को गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया और अब तीसरी बार उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More