लखनऊ। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में तीन साल बाद भारत आई थीं। इस दौरान वह यूनिसेफ के एंबेसडर के तौर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। वहां एक्ट्रेस ने पुलिस कर्मियों से बातचीत भी की और तमाम चीजों का जायजा लिया। अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं से जुड़े अपराध पर चर्चा करती दिख रही हैं। शाम सात के बाद होता है डर का माहौल एक पुलिस अफसर से कह रही हैं कि उत्तर प्रदेश में शाम सात बजे के बाद महिलाओं को डर लगता है। वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा महिला पुलिस अधिकारी से मुखातिब होते हुए कहती हैं। ‘तो आप मुझे एक बात बताइए, मतलब यूपी जैसे स्टेट में…मैं भी लखनऊ में ही पली-बढ़ी हूं…यहां एक डर का माहौल तो है…खासकर शाम 7:00 बजे के बाद’। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। कि महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका चोपड़ा के इस कमेंट के जवाब में मुस्कुराते हुए कहती है कि ‘मैं आपको डाटा दिखाती हूं।