युवाओं को नफरत की जकड़न से बचाने की जरूरत : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर नफरत की जकड़ में फंसाने की कोशिश हो रही है। इसलिए उन्हें भटकन से बचाने के लिए रोजगार देकर उनके भविष्य को संवारने की जरूरत है। गांधी ने रविवार को फेसबुक पर एक फोटो के साथ पोस्ट करते हुए कहा,किये आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीर है। ये युवा कह रहे हैं कि हमारे प्यारे भारत में नफ़रत के लिए कोई जगह नहीं है। आखिर क्यों देश की जनता नफ़रत के खिलाफ अपनी आवाज़ उठा रही है। आप सब जानते हैं। कुछ सालों पहले हमारे देश में ऐसा माहौल नहीं था जैसा आज है। पहले भाईचारा था, आपसी प्रेम था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। और यही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने का एक बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा,कि हमारे युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं, इन्हें नफ़रत नहीं, प्रेम चाहिए, रोज़गार चाहिए ताकि ये अपना, अपने परिवार का और देश का भविष्य बना सकें। कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं को भटका कर, बेरोज़गार रख कर नफ़रत की राजनीति कर रहे हैं। हमें युवाओं को भटकने से बचाना होगा, इनके लिए एक बेहतर कल बनाना होगा, अच्छी शिक्षा और रोज़गार का इंतज़ाम करना होगा। गांधी ने कहा,कि हमारी भारत जोड़ो यात्रा को युवाओं का खूब समर्थन मिल रहा है।

वो मुझसे खुल कर बात कर रहे हैं और मैं उन्हें सुन रहा हूं। हमारे युवा बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। इन्हें नफरत की आग में झोंकने से देश का भविष्य बर्बाद होगा। हमारी यात्रा में हर धर्म, हर जाति के लोग बिना एक-दूसरे से उनका नाम पूछे, हाथ में हाथ डाल कर, कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैं। कोई पीछे रह गया तो लोग उसके लिए रुक जाते हैं, कोई गिर गया तो लोग उसे सहारा देकर उठाते हैं। उन्होंने कहा,कि इस यात्रा की खूबसूरती, इसकी एकता और अखंडता है। हमारा भारत पहले भी ऐसा ही था और हमें फिर से वैसा ही प्यारा भारत बनाना है। अमन-शांति का पैगाम लिए हम सब आगे बढ़ रहे हैं। लोग जुड़ते जा रहे हैं। आइए, हम सब इन युवाओं की आवाज़ बुलंद करें और मिलकर भारत जोड़ें। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More