सड़कों को बेहतर बनाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रही दिल्ली सरकार : आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली की लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने गुरुवार को कहा कि केजरीवाल सरकार यहां की सड़कों को बेहतर, सुंदर और यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है। सुश्री आतिशी ने हाल ही में आउटर रिंग रोड के विभिन्न हिस्सों के अपग्रेडेशन और सुदृढ़ीकरण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी। सुदृढ़ीकरण की परियोजनाओं में चिराग दिल्ली से IIT फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक की सड़क शामिल है।

उन्होंने आज यहां कहा कि केजरीवाल सरकार का विज़न अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए शहर में एक वर्ल्ड क्लास और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित करने पर है। इस दिशा में सरकार बाहरी रिंग रोड जो दिल्ली में यातायात के लाइफ-लाइन की तरह है, शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ती है और लाखों निवासियों के दैनिक आवागमन को सुविधाजनक बनाती है। इसके कुछ हिस्सों का सुदृढ़ीकरण करवायेगी।

उन्होंने कहा कि आउटर रिंग रोड के प्रमुख रोड स्ट्रेच चिराग दिल्ली से IIT फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक की सड़क का अपग्रेडेशन और सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा। इन सड़कों का मूल रूप से निर्माण और अपग्रेडेशान बहुत पहले किया गया था, जिसके कारण ये धीरे-धीरे खराब होने लगीं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने विशेषज्ञों की सहायता से सड़कों का निरीक्षण किया है और पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जल्द से जल्द इसके सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिये है।

मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के लोगों से वादा है- राजधानी की सड़कों को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड की सड़कों में तब्दील करेंगे और उनके नेतृत्त्व में दिल्ली की सड़कों को को बेहतर बनाने के लिए सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो और निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के सभी मानकों का पालन किया जाए। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More