हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शाम पांच बजे तक 65.50% हुई वोटिंग

नया लुक ब्यूरो


हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। प्रदेश की सभी 68 सीटों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रही। 5 बजे तक 65.50% वोटिंग हो चुकी है। हालांकि यह वोट प्रतिशत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मतदान का समय पूरा होने के बाद भी सिरमौर के 12 बूथों पर लंबी कतारे लगी रहीं। किन्नौर के 8 बूथों पर भी मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। विधानसभा सीटों की संख्या के लिहाज से प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में भी 5 बजे के बाद 50 बूथ ऐसे रहे जहां मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वोट डाले। शाम 5 बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें, कि शिमला में 65.15%, कांगड़ा में 63.95%, सोलन में 68.48%, चंबा में 63.09%, हमीरपुर में 64.74%, सिरमौर में 72.67%. कुल्लू में 64.59%, लाहौल स्पीति में 67.50%, ऊना में 67.67%, किन्नौर में 62.00%, मंडी में 65.59% और बिलासपुर में 65.72% वोटिंग हुई है।

वहीं विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More
National

जानें, नौ अप्रैल से शुरू हो रहे सनातन नववर्ष में कैसा रहेगा भारत का भविष्य

नव संवत्सर 2081- भारत में बड़ी उथल-पुथल की आशंका भाजपा की अपेक्षा देश में तेजी से बढ़ सकता है कांग्रेस का असर भविष्य में बड़ी उलझन की ओर इशाराः एक बड़े नेता को छोड़ना पड़ सकता है बड़ा पद नए संवत्सर में भारत में नया रोग या कोई नई महामारी के आने की आशंका है। […]

Read More