पिता के दूसरी शादी करने से नाराज बेटों ने कुल्हाड़ी व सब्बल से मारा, मौत

उमेश तिवारी


नौतनवा। महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में पिता के दूसरी शादी करने से नाराज दो बेटों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी व सब्बल हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज के बजाय शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये, जहां कुछ घंटे के बाद पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। CO निचलौल सूर्यबली मौर्य व सिंदुरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को कब्जे में ले लिया।

पिता के हत्यारोपित दोनों पुत्र फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना बुधवार की देर रात की है। सिंदुरिया थाना क्षेत्र निवासी इसराइल (55) पहली पत्नी की मौत के बाद दस माह पहले कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा महंथ गांव की रहने वाली राबिया नाम की महिला की शादी किया था। पहली पत्नी से दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रफीक (25) व दूसरा बेटा सलीम (23) साल का है। रफीक की शादी हो चुकी है। सलीम की अभी शादी नहीं हुई है। दूसरी पत्नी राबिया से अभी कोई औलाद नहीं है। सलीम एक सप्ताह पहले ही दुबई से कमाकर लौटा है। इसराइल व रफीक दोनों घर पर ही सिलाई का काम करते थे। पिता की दूसरी शादी करने से दोनों बेटे नाराज चल रहे थे।

कई बार विवाद भी हो चुका था। रफीक अपनी पत्नी व बच्चों को ससुराल पहुंचा दिया था। सिंदुरिया पुलिस को तहरीर देकर इसराइल की दूसरी पत्नी राबिया ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद इसराइल सोया था। वह घर में ही दूसरे स्थान पर सोई थी। रात में रफीक व सलीम ने कुल्हाड़ी व सब्बल से बिस्तर पर सो रहे इसराइल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपित बेटे फरार हो गए। शोर शराबा पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। एंबुलेंस बुलाकर रात में ही इसराइल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए।

जहां आधी रात के करीब इसराइल की मौत हो गई। परिजनों ने सिंदुरिया पुलिस को फोन कर घटना की सूचना देने का प्रयास किया लेकिन बात नही हो पाई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस अस्पताल ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। सिंदुरिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। गुरुवार की सुबह CO निचलौल सूर्यबली मौर्य व सिंदुरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन कसमरिया गांव पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किए। खून से सनी कुल्हाड़ी व सब्बल को कब्जे में लेकर पुलिस चली गई।

Purvanchal

होली पर मातम : मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत से कसबे का माहौल शोकाकुल

दो दोस्तों की दर्दनाक मौत अमित मोहन श्रीवास्तव फरेन्दा/महराजगंज । फरेन्दा क्षेत्र शांति पूर्वक बीत रही होली शाम को मातम में बदल गई। बाइक चला रहे दो युवकों की स्टंटबाजी उनकी जान पर बन आई। तेज रफ्तार बाइक सवार डिबाइडर से टकराते हुए बिजली के पोल से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोर थी कि बाईक […]

Read More
Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

सलाखों के पीछे बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी

बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ए अहमद सौदागर लखनऊ। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर गाजीपुर से उसके परिजन बांदा के लिए रवाना हुए। जिसके बाद से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास पर पसरा सन्नाटा है। बांदा जिला जेल […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सबसे आगे योगीः कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी…

सभी चौंके थे जब BJP व संघ ने योगी को साल 2017 में बनाया था मुख्यमंत्री हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले पूरे पूर्वांचल में जुल्म के खिलाफ ला दिए थे जनसभाओं की बाढ़ नेपाल के कृष्णानगर मे विशाल हनुमान मंदिर के उद्घाटन के बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छा गए थे योगी राजनीति के जानकारों […]

Read More