यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकालीन बंद हुए, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां यमुना के लगाए जयकारे

भैया दूज पर्व पर आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए थे उसके बाद फिर यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकालीन बंद कर दिए गए। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां यमुना के जयकारे लगाए। यमुनोत्री धाम के कपाट पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ बंद किए गए। बता दें कि आज सुबह 8.30 बजे खरसाली से यमुना के भाई सोमेश्वर (शनि) देवता की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ अभिजित मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद किए गए। यहां यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली लाया जाएगा।

इस दौरान धाम में जिले की कई देव डोलियां मौजूद रहीं। अब शीतकाल में मां यमुना के दर्शन खरसाली (खुशीमठ) में होंगे। इससे पहले अपनी बहन यमुना को लेने के लिए शनि देवता की डोली यमुनोत्री पहुंची। इस दौरान पूरा धाम मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा। बता दें कि बुधवार को गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट के पर्व पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए थे। कपाटबंदी के बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखवा के लिए रवाना हुई। इस प्रकार अब तीन धामों के कपाट 6 महीने के लिए बंद हो चुके हैं। बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले महीने 19 नवंबर को पूरे विधि विधान के साथ बंद किए जाएंगे।

National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More
National

जानें, नौ अप्रैल से शुरू हो रहे सनातन नववर्ष में कैसा रहेगा भारत का भविष्य

नव संवत्सर 2081- भारत में बड़ी उथल-पुथल की आशंका भाजपा की अपेक्षा देश में तेजी से बढ़ सकता है कांग्रेस का असर भविष्य में बड़ी उलझन की ओर इशाराः एक बड़े नेता को छोड़ना पड़ सकता है बड़ा पद नए संवत्सर में भारत में नया रोग या कोई नई महामारी के आने की आशंका है। […]

Read More