गुडंबा क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। जान चली जाएगी, बचाओ – बचाओ। शोरगुल सुनते ही आसपास के लोग भागकर गए देखा कि एक शख्स बाइक के पास गिरा हुआ है। कुछ देर बाद पुलिस पहुंचती है और आनन फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस पीड़ित की तहरीर पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र स्थित बेहटा का है, जहां लवकुश सोनी नाम पुलिस को दी गई। तहरीर में बताया कि उनके साथ लूट हुई है।
इस मामले में पुलिस गहनता से छानबीन शुरू की तो सर्राफा कारोबारी लवकुश सोनी के झूठ को बेनकाब कर दिया।
उसकी विश्वसनीयता सवालों की परिधि में घिर गई है। DCP उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक आठ दिसंबर 2022 सर्राफा कारोबारी लवकुश सोनी ने सूचना देकर पुलिस को बताया कि वह अपने पिता संतराम सोनी के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। कि बेहटा के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर लूटपाट की। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से छानबीन शुरू की गई तो मामला सत्य की जगह असत्य पाया गया। DCP उत्तरी कासिम आब्दी का कहना है कि जिस स्थान पर घटना होने की जानकारी बताई गई। वहां पर सिराज नाम के शख्स का मकान है, जहां CCTV कैमरा लगा हुआ है।
CCTV फुटेज को खंगाला गया तो वहां पर कोई ऐसा सुबूत नहीं मिला। तस्वीर बिल्कुल साफ है। जो सर्राफा कारोबारी पुलिस से लूट की बात बताकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई वह पुलिस की तफ्तीश में झूठ साबित हुई है। DCP उत्तरी ने बताया कि मामले की और गहनता से छानबीन की जा रही है। ग़लत पाए जाने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।