हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

मेडिकल कॉलेज में हंगामा, परिजन का आरोप प्राचार्य अपने सहयोगियों के साथ न किए होते मारपीट तो बच जाती जान


प्रतापगढ़। हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। आरोप है कि यदि युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले प्रधान को प्राचार्य और उनके सहयोगियों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले न किए होते तो शायद किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती कराकर युवक की जान बचाया जा सकता। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने माना। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन घर ले जाकर रख दिए हैं।

जेठवारा थाना क्षेत्र के नगियापुर पर्वतपुर निवासी सूरज (18) पुत्र राम विलास जयपुर में रहकर किसी कंपनी में काम करता था। चार दिसंबर को उसकी बड़ी बहन रोशनी की बारात आनी थी। बहन की शादी की तैयारी करने के लिए सूरज शनिवार सुबह गांव पहुंचा। दोपहर बाद वह घर से पर्वतपुर स्थित जगदीश सिंह के ईंट भट्ठे पर अपने साथियों के साथ चला गया। एक ट्रैकटर पर बैठकर ईंट गिराने के लिए कहीं जा रहा था। मानधाता थाना के वैशपुर गांव के पास चलती ट्रैक्टर से सूरज नीचे गिर गया।

इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर ईंट भट्ठा संचालक जगदीश सिंह का बेटा नौबस्ता के पूर्व प्रधान अजय सिंह हादसे में घायल सूरज को लेकर मानधाता PHC  पहुंचा। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अजय सिंह का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भर्ती करने से इनकार कर दिये। विरोध करने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अपने दो सा‌थियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में घायल सूरज को कागज में भर्ती कर सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया। उसे देखने के लिए एक भी चिकित्सक वार्ड में नहीं पहुंचे। रात भर पूर्व प्रधान कोतवाली में पड़ा रहा। सुबह मौत होने के बाद हंगामा शुरू हो गया ।

Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More
Central UP

कैराना और सहारनपुर लोकसभा सीटों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं की कंपाइल कॉपी

  सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था, बना दिया मजहबी जुनून का अखाड़ा : मुख्यमंत्री  सीएम योगी ने कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित  बोले मुख्यमंत्री, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के बाप-दादा की प्रॉपर्टी करेंगे जब्त  दंगा-कर्फ्यू लगाने वालों की गर्मी शांत करके यूपी को एक शांत […]

Read More
Central UP

अपनी संस्कृति और पहचान को भूलना नहीं है- संदीप बंसल

  चैत्र मास की हर प्रतिपदा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम नव वर्ष के कैलेंडर डायरी स्टीकर लिए गए वितरित लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भारतीय नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का भव्य प्रकार से स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई […]

Read More