पूर्व मंत्री सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज एक बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

उनकी पत्नी ने दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि विधायक पर आरोप है कि PWD कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगा है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। (वार्ता)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More