भाजपा का सामाजिक न्याय सप्ताह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल से लेकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह  सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए रविवार दो अप्रैल को पाटी पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, व अभियान से जुडे़ अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर दिशा निर्देश देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि पार्टी संगठन की योजनानुसार सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, इन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन करना है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल से प्रदेश में प्रारम्भ किए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत पार्टी के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह नौ बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज लगाएगें। बूथ पर ही सामूहिक रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे। पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश, जिला, मण्डल व बूथ स्तर पर स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त प्रबुद्ध जनों को भी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। स्थापना दिवस पर समाजसेवा, रचनात्मक कार्य एवं नए भारत की संकल्पना को लेकर पार्टी कार्यकर्ता संकल्प भी लेंगे साथ ही प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ता के साथ पार्टी का ध्वज लगाकर पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा के संदर्भ में चर्चा भी करेंगे।

समाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत युवा मोर्चा द्वारा जिला व मण्डल स्तर पर चिकित्सा शिविर, सहभोज आयोजित किए जायेंगे साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जबकि आठ अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे साथ ही रोजगार से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई जायेंगी।  पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा नौ अप्रैल को जिला एवं मण्डल के स्तर पर प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश भर की सभी नदियों के किनारें के गांव व मण्डल स्तर पर पैदल मार्च कर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र में श्रीअन्न को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

महिला मोर्चा के द्वारा 10 अप्रैल को अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज के कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगें। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 11 अप्रैल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पार्चन  कर उनके विचारों एवं समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जायेंगी। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा पिछडे़ वर्ग के हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा होगी। प्रत्येक जिले में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी आयोजित किये जायेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 12 अप्रैल को प्रदेश भर में नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जबकि 13 अप्रैल को मण्डल स्तर पर वृक्षारोपण अभियान एवं जलाशयों की सफाई का अभियान पार्टी कार्यकर्ता चलाएगे।

डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश, जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आस पास के स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेंगें।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा के कई दिग्गज सांसदों का कट सकता टिकट!

दर्जनों बड़े नेता टिकट को लेकर पशोपेश में पर किसी भी समय जारी हो सकती भाजपा की तीसरी सूची लखनऊ। लोकसभा चुनाव का एलान होते ही राजनीतिक दलों के साथ नेताओं में हलचल मच गई है। खासतौर पर भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची के इंतजार में है। तीसरी सूची किसी भी समय जारी हो सकती […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में मुख्तार को उम्रकैद की सजा

वाराणसी। माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी को वाराणसी की एक विशेष अदालत ने 33 साल से अधिक पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को आजीवन कारावास और 2.02 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन सूत्रों ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अवनीश गौतम की MP-MLA  अदालत ने मंगलवार को मुख्तार को दोषी ठहराया […]

Read More
Central UP

गोली लगने से प्रापर्टी डीलर की मौत

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हुई घटना का मामला सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दफ्तर में प्रापर्टी डीलर की मौत से सनसनी ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित दफ्तर प्रापर्टी डीलर आदित्य मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल […]

Read More