राष्ट्रीय राजधानी शीतलहर की गिरफ्त में, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने पर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में उत्तर- पश्चिमी दिशाओं से चल रही। बर्फीली हवाओं की वजह से आज लोधी रोड़ पर न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कई पर्वतीय क्षेत्रों से नीचे रहा। इस तरह दिल्ली में आज सुबह सीजन की सबसे सर्द सुबह रही और राजधानीवासियों को हाड कपाने वाली सर्दी से दोचार होना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है कि भारत के उत्तर-पश्चिमी और मध्य एवं पूर्वी भारत में अगले दो-तीन दिनों में अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली के पालम में यह 25 मीटर तो सफदरजंग में 50 मीटर की दृश्यता रिकॉर्ड की गयी है। ठंड के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी यात्रियों को भी अलर्ट कर दिया है। हवाई अड्डा अधिकारियों का कहना है कि अभी तो सभी उड़ाने सुचारू रूप से चल रही हैं। लेकिन आने वाले समय में दृष्यता कम होने के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है।

गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। वहीं कुछ उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित NCR क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More