पालतू पशुओं को भी हवाई जहाज में ले जाने की सुविधा देगी अकासा एयर

नई दिल्ली। हाल ही देश के विमानन क्षेत्र में कदमपोशी करने वाली कि फायती एयरलाइन अकासा ने अपने यात्रियों को पालतू पशुओं को भी हवाई जहाज से ले जाने की सुविधा देने का ऐलान किया है। अकासा एयर के सह-संस्थापक बेलसन कॉटिन्हो ने जानकारी दी कि अगले माह यानी नवंबर से लोगों को अकासा एयर के विमानों में पालतू पशुओं जैसे कुत्तों एवं बिल्लियों को साथ ले जाने की सुविधा शुरु की जाएगी।

दिल्ली से बेंगलुरु और अहमदाबाद से उड़ानों की शुरुआत की घोषणा के मौके पर उन्होंने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर से पशुओं की भी बुकिंग शुरू हो जाएगी। पशुओं को एक पिंजरे में रखा जाएगा और उसकी सीमा केबिन में सात किलोग्राम और चेक-इन में 32 किलोग्राम होगी। इस सीमा से अधिक भारी पालतू जानवरों के लिए भी विकल्प उपलब्ध होगा। एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विनय दुबे ने बताया कि अकासा एयर के परिचालन को दो माह हो गये हैं और इन दो माह में उनका अनुभव संतोषजनक रहा है।

उन्होंने कहा कि नवंबर से अकासा एयर कार्गो सेवाएं भी शुरू करेगी। उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस समय कंपनी के पास छह विमान हैं और मार्च 2023 तक विमानों की संख्या 18 हो जाएगी। अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में जब विमानों की संख्या 20 से अधिक हो जाएगी तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू की जाएंगी। अकासा एयर ने 72 बोइंग-737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कहा, कि हम अपने प्रदर्शन से बहुत खुश और संतुष्ट हैं। कि  उन्होंने कहा कि एयरलाइन पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार चल रही है।

कंपनी इस समय रोजाना 30 उड़ानें भर रही है। एवं शुक्रवार से दिल्ली से सेवाएं शुरू होंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रमुख निदेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद कोई परिवर्तन नहीं किया गया है हालांकि झुनझुनवाला के निधन से मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक क्षति बहुत ज़्यादा हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी में पूंजी की उपलब्धता अच्छी है। कंपनी नये निवेशक भी तलाश रही है। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More