कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथि की घोषणा शीघ्र, रेस में शामिल हैं छह गैर कांग्रेसी नेता,

बागडोर थामने के लिए राहुल तैयार नहीं, बोले: चुनाव में जिसे भाग लेना है ले और अध्यक्ष बने,


रंजन कुमार सिंह


कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां फिर तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। अध्यक्ष के चुनाव की तारीख और इसकी प्रक्रिया का ऐलान चार से पांच दिनों में होने की संभावना है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो टूक कहा है कि किसी गैर गांधी को ही अध्यक्ष चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 में सोनिया गांधी और 2019 में मेरी अध्यक्षता में पार्टी चुनाव हारी थी। ऐसे में अब किसी और शख्स को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राहुल गांधी ने इस मामले में कहा है, ‘कृपया प्रियंका गांधी का नाम न लें, गैर गांधी चुनाव लड़ें, जिसको नामांकन भरना हो भरे, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो।’ दरअसल सोनिया गांधी स्वास्थ्य का हवाला देकर अध्यक्ष नहीं बनना चाह रही हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने में जुटे हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी के नहीं मानने पर पार्टी की एकजुटता की खातिर सोनिया गांधी से 2024 तक पार्टी अध्यक्ष बने रहने की गुजारिश की जा रही है। अगले पांच दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के आसार हैं। हालांकि राहुल गांधी गैर गांधी के तौर पर किसी नेता का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं। वह चाहते हैं कि चुनावी प्रकिया में जिसे भाग लेना है ले और अध्यक्ष बने। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए गैर गांधी नेताओं में ये संभावित नाम बताए जा रहे हैं अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा और मुकुल वासनिक।

अध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीख जल्द होगी तय:

बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई है। साथ ही पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने कहा है कि वह 20 सितंबर तक पार्टी का नया प्रमुख चुने जाने के कार्यक्रम पर अडिग है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है, जो 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कोई भी दिन हो सकता है।

Delhi

केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति 2021-2022 में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के लिए निर्देश ने की मांग वाली याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम […]

Read More
Delhi

शराब नीति विवाद: हाईकोर्ट का ED को नोटिस, केजरीवाल को नहीं मिली राहत

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन एक मामले में गिरफ्तारी और केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया। अदालत ने केजरीवाल को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। […]

Read More
Delhi

निर्मला सीतारमण ने कहा, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और यह बात पार्टी को बता दी गयी है।  यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक धन नहीं है, इसके अलावा जीतने के कई अन्य कारक भी […]

Read More