‘नमो भारत’, भविष्य के भारत की झलक: मोदी

गाजियाबाद। देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन ‘नमो भारत’ को राष्ट्र को समर्पित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह ट्रेन भविष्य के नये भारत की झलक प्रस्तुत करती है। मोदी ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक शुरु की गयी रैपिडएक्स रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि नमो भारत ट्रेन नए भारत को परिभाषित करती है। आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। नमो भारत ट्रेन नए भारत का संकल्प है। यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होने देशवासियों से संकल्प भी लिया कि रेल उनकी संपत्ति है और इसको किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचायेंगे और न ही किसी को ऐसा करने की इजाजत देंगे।

विपक्षी दलों पर तंज कसते हुये उन्होने कहा कि लगभग चार साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के हिस्से पर ‘नमो भारत’ का संचालन प्रारंभ हो गया है। जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। इसका मेरठ वाला हिस्सा एक डेढ़ साल के बाद पूरा होगा, उस समय भी मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा। उन्होने कहा कि शताब्दी का तीसरा दशक भारतीय रेल के कायाकल्प होने का दशक है। इस दस साल में पूरी रेल आपको बदली नजर आयेगी। मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं है और न ही मरते मरते चलने की आदत है। आज की युवा पीढी को गांरटी देना चाहता हूं कि दशक के अंत तक भारत की ट्रेनों को दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं पायेंगे। सुरक्षा,सुविधा,सफाई,सामंजस्य,संवेदना,सामर्थ्य के दम पर भारतीय रेल दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल 100 फीसदी बिजलीकरण के लक्ष्य से बहुत दूर नहीं है। आज नमो भारत शुरू हुयी है। इससे पहले वंदे भारत के रूप में आधुनिक ट्रेन देश को मिली। देश में मल्टी माडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी बहुत तेजी से काम चल रहा है। यातायात के माध्यमों को आपस में जोडा जा रहा है। ‘नमो भारत’ में इसका ध्यान रखा गया है। यह ट्रेन मेरठ,गाजियाबाद मेट्रो,बस अड्डे को आपस में जोडेगी। अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद घर और दफ्तर के लिये दूसरा साधन नहीं तलाश करना पड़ेगा।

मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बदलते भारत में देशवासियों का जीवन स्तर सुधरे। लोग स्वच्छ हवा में सांस लें। कूड़े करकट के ढेर हटें। यातायात के अच्छे साधन हो। इलाज की अच्छी व्यवस्था हो। उन्होने कहा कि आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत ट्रेन’ राष्ट्र की समर्पित हुई है। हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है। देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है। ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5G लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है।

उन्होने कहा कि आज बेंगलुरु में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। बेंगलुरु में हर रोज लगभग आठ लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। मोदी ने कहा कि आज जो तेज रफ्तार नमो भारत शुरू हुई है, वो मेड इन इंडिया है, भारत की अपनी ट्रेन है। अभी प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर के सिस्टम का लोकार्पण हुआ है, वो भी मेड इन इंडिया है। नमो भारत, भविष्य के भारत की झलक है। नमो भारत, इस बात का भी प्रमाण है कि जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो कैसे हमारे देश की तस्वीर बदल जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे भारत ने हमें नए भारत की झलक दिखाई। आज देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य नए बुनियादी ढांचे का गवाह बन रहा है। यह डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि आज यूपी के पांच शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं हैं। जनवरी में मेट्रो रेल आगरा में भी सेवाएं शुरू होंगी। वाराणसी में भी रोपवे सेवा का निर्माण कार्य चल रहा है। (वार्ता)

Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

36 साल से पूर्वांचल में था मुख्तार का साम्राज्य

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जिला जेल बंद माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक इतिहास पर गौर करें तो करीब तीन दशक पहले  से पूर्वांचल में वर्चस्व था। पूर्वांचल के माफिया व मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार को इस पूरी घटना की सूचना दे दी […]

Read More
Analysis Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

EXCLUSIVE: योगी के भय से कुछ दिनों पहले गई थी मुख्तारी, अब चला गया मुख्तार…

यूपी के सीएम योगी क्राइम, क्रिमिनल और करप्शन पर क्यों करते हैं करारा प्रहार ‘योगी नाम केवलम’ जपने के बाद भी नहीं मिल सकी थी जीते जी रियायत सियासत में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जुर्म की दुनिया में रहते हुए राजनीति की ओर रुख किया। हालांकि वे सियासत में आकर भी अपनी ‘दबंग’ छवि […]

Read More