आदिवासियों की पहचान मिटाने के प्रयासों में लगी भाजपा : राहुल

जलगांव जामोद।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आदिवासियों को वनवासी बताकर उनकी असली पहचान मिटाने का काम कर रही है।  ताकि वे आदिवासी हमेशा जंगल में रहें और उन्हें अपना मालिकाना हक न मिले। गांधी ने आज यहां हजारों की संख्या में आदिवासी कामकाजी महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति एवं इतिहास देश के लिए महत्वपूर्ण है तथा पर्यावरण से आपका रिश्ता मजबूत है और यही महत्वपूर्ण है।

आदिवासियों की भाषा, पहनावा और रहन-सहन अलग है लेकिन आप हमारे हैं और हमसे अलग नहीं हैं। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए पेसा एक्ट, वन अधिकार कानून दिया लेकिन यह आपको उपहार में नहीं दिया गया बल्कि यह आपका अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया। महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने का काम कांग्रेस ने किया है। लड़कियों और महिलाओं के प्रति भाजपा का रवैया अलग है। लड़कियों को यह कहने के लिए दोषी ठहराया जाता है कि दुष्कर्म के लिए लड़कियों के कपड़े जिम्मेदार होते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं का सम्मान के बजाय उनका अपमान करती है। सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या सावलखे, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर और किसान नेता योगेन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More