Cyclonic storm mandus : तीन राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

नया लुक ब्यूरो


देश में चक्रवाती तूफान मंडूस तीन राज्यों में दहशत फैला रखी है। यह चक्रवाती तूफान आज आधी रात को चेन्नई के पास से गुजरने का अनुमान है। इसे देखते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। ‌‌भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

ऐसे में इसका असर तमिलनाडु और पुडुचेरी में देखने को मिल सकता है जिसके चलते बारिश होने के आसार है। इस बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावनाएं हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी है। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागपट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई और इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित 10 जिलों में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें

मैंडूस के आज आधी रात को आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी पार करने आसार

वहीं कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के मद्देनजर विभिन्न जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात मंडूस के 9 दिसंबर की आधी रात को आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच के तट को पार करने की उम्मीद है।इसके प्रभाव के कारण 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार आधी रात के आसपास महाबलीपुरम के पास तमिलनाडु तट पर पहुंचने से पहले यह धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More