आज इन राशियों पर बरसेगा, सूर्य देवता का कृपा

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

मिथुन : ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क : आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

मनोकामना करनी हो पूरी तो इस तरह आज करें शरद पूर्णिमा की पूजा

सिंह : कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यापार शुरू हो पायेगा।

कन्या : जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

तुला : चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक : पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

 

धनु : समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर : किसी अनजान पर भरोसा ना करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ : व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मीन : धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More
Astrology

ज्‍योतिष का कैंसर से संबंध

ज्‍योतिष में पापी ग्रह राहु को कैंसर का कारक माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, जन्‍म कुंडली में जब एक भाव पर ही अधिकतर पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, विशेषकर शनि, राहु और मंगल का तो उस भाव से संबंधित अंग में कैंसर होने की आशंका होती है। मुख्‍य रूप से राहु के उस […]

Read More
Astrology Religion

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाए में हुआ है आपका जन्म, क्या होते हैं पाये और कौन सा पाया माना जाता है शुभ?

कुछ लोगों ने अपने बड़े बुजुर्ग या पंडितों से पैरों के तांबे, चांदी, सोने या लोहे के होने की बात सुनी होगी। इसका मतलब आपकी कुंडली से है। कुंडली में लग्न से चंद्रमा किस भाव में है उससे पाये का पता चलता है। मनुष्य की कुंडली में 12 भाव होते हैं जिन्हें चार भागों में […]

Read More