नागपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कार और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात सक्कडारा फ्लाईओवर पर उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

जिससे मोटरसाइकिल सवार चार लोग फ्लाईओवर से करीब 80 फुट नीचे गिरे गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायल हुए चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More