गुजरात की जीत: नौतनवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे,बाटे मिठाई

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । गुजरात में भाजपा की बढ़ती जीत को देखते हुए, आज नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी की पत्नी निलेश त्रिपाठी के समर्थकों ने वार्ड नंबर 10 में स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पटाखा छोड़कर और लोगों का मुंह मीठा करवा कर नारेबाजी के साथ जीत का जश्न मना रहे है। आज सुबह गुरुवार करीब 10:30 बजे जैसे ही गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली वह नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 10 में स्थित भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पर एकत्रित होने लगे और कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी कर पटाखा छोड़ते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर भाजपा नेता बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी और योगी के नीतियों ने गुजरात ही नहीं देश के हर कोने कोने मे अपना अलग छाप छोड़ दिया है। गुजरात जिसका एक नमूना है। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजय की तरफ अग्रसर है। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय पाठक, दुर्गेश कुमार, मनीष शुक्ला, दिलीप शर्मा, मोहन विश्वकर्मा, मोहित जायसवाल, उमेश मणि त्रिपाठी, अवधेश मणि, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील गौड़, सरवन गौड़, जफर अहमद,  दुर्विजय गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More
Purvanchal

लट्ठमार होली के साथ विदा हुआ श्रीराम नाम महायज्ञ

धौरहरा खीरी। धौरहरा मे चल रहे संत तुलसीदास महोत्सव मे जनकल्याण के लिए आयोजित तुलसीदास की कर्मस्थली रामवाटिका धाम मे 27 लक्ष्य श्रीरामनाम महायज्ञ मे रात्रि की रासलीला में रासविहार, मयूर नृत्य, व बरसाने की लठ्ठ मार होली का संजीव मंचन किया गया। लीला देखने के लिए धौरहरा सहित आसपास गांव के लोग पहुंचे और […]

Read More