कोरियाई देशों के मिसाइल प्रदर्शन ने बढ़ाई गर्मी

सोल। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने बुधवार को अपनी मिसाइलों का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के तटों के पास पानी में कई मिसाइलों को दागा। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने एक ही दिन कम से कम 23 मिसाइलें दागी जिसमें एक दक्षिण कोरिया के सोक्चो शहर से 60 किमी से कम दूरी पर गिरी। बीबीसी ने कहा कि सियोल ने युद्धक विमानों से विवादित समुद्री सीमा रेखा पर तीन हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई की। बाद में प्योंगयांग ने छह और मिसाइलें और सौ गोले दागे।

दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार उत्तर कोरिया ने मिसाइलों का अपना बैराज शुरु किया, जिसमें 1950-53 के कोरियाई युद्ध की समाप्ति के बाद पहली बार दक्षिण के साथ अपनी वास्तविक समुद्री सीमा को पार करने वाली एक मिसाइल भी शामिल है। इसके जवाब में दक्षिण कोरिया के लड़ाकू जेट विमानों ने उत्तरी सीमा रेखा (NLL) के उत्तर में तीन मिसाइलें दागीं। उत्तर कोरिया का कहना है कि प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा वर्तमान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास के जवाब में थे, जिसे उसने आक्रामक और उत्तेजक करार दिया।

उत्तर कोरिया ने पहले सुबह छह बजकर 51 मिनट पर पीले सागर में चार कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइले दागी, फिर दो घंटे बाद तीन मिसाइलें को पूर्वी सागर में दागा। सुबह नौ बजकर 12 मिनट से प्योंगयांग ने अपने पूर्वी और पश्चिमी तटों से दस से अधिक मिसाइलें दागी, जिनमें कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। पूर्व और पीले समुद्र में शाम साढ़े चार बजे से शाम पांच बजकर दस मिनट तक छह और मिसाइलें दागीं, जिनमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल थीं। (वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More