मोदी और शाह ने भैरों सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर एक शोक संदेश में कहा, कि  नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह  को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अवसर पर अदम्‍य साहस का प्रदर्शन किया। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

अमित शाह ने ट्वीट किया, कि 1971 के युद्ध के नायक भैरों सिंह राठौड़ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। लोंगेवाला पोस्ट पर सेना के साथ BSF की एक छोटी-सी टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अपने पराक्रम से दुश्मन को परास्त कर भारत माता का मस्तक ऊँचा किया। उनकी वीरता पर हर भारतीय को हमेशा गर्व रहेगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, कि पिछले वर्ष अपने जैसलमेर के प्रवास पर भैरों सिंह राठौड़  से भेंट हुई थी, मातृभूमि के लिए प्रेम और देशभक्ति की जो ज्वाला उनके दिल में थी वो सचमुच अद्वितीय थी। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति”

उन्होंने इसके साथ ट्वीटर पर भैरों सिंह राठौड़ से मुलाकात का चित्र भी साझा किया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पुराने सिपाही और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगोवाल क्षेत्र की लड़ाई के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले नायक नाइक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह राठौड़ का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने एम्स, जोधपुर में अंतिम सांस ली। BSF ने ट्विटर पर नायक भैरों सिंह राठौर के निधन की खबर जारी की और लिखा कि BSF के महानिदेशक और बल के दूसरे अधिकारी और जवान नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह राठौर की बहादुरी को सलाम करते हैं। BSF ने उनके निधन पर शोक और सांत्वना संदेश जारी किया है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More