MSP पर खरीद नहीं करती मोदी सरकार: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा को ढोंग करार देते हुए कहा है कि मोदी सरकार घोषणा तो बड़े धूमधाम से करती है, लेकिन उन दामों पर फसलों की ख़रीद नहीं की जाती है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके मंत्रिमंडल ने रबी फसलों के लिए MSP की काग़ज़ी घोषणा तो कर दी है लेकिन उसे ज़मीन पर नहीं उतारा जाता है। इस सरकार में घोषणा तो बड़े धूमधाम से होती है पर उन दामों पर फसलों की ख़रीद नहीं होती।

उन्होंने मोदी सरकार की हर नीति को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार MSP की घोषणा तो कर देती है, लेकिन सच्चाई यह है कि किसान की फसल MSP पर खरीदी नहीं जाती और उसे फसल की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा भी नहीं मिलता। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा, “मोदी मंत्र है- MSP घोषित करो लेकिन MSP दो मत। वर्ष 2022-23 में फसल उपज और फसल खरीद के तथ्य इस बात को उजागर करते हैं कि किसान को MSP नहीं मिलेगा। मोदी जी MSP जब देना ही नहीं है तो कागज़ पर घोषित करके वाह- वाही क्यों लूटना।

उन्होंने कहा “मोदी, किसानों से दो बड़े वादे कर सत्ता में आए। किसान को लागत जमा 50 प्रतिशत मुनाफा MSP के तौर पर देंगे। साल 2022 तक किसान की आय दोगुनी होगी लेकिन सीएसीपी की रिपोर्ट बताती है कि मोदी सरकार ने न ही किसी फसल पर लागत जमा 50 प्रतिशत मुनाफा पर MSP निर्धारित की और न भाजपा शासित राज्यों की सिफारिश मानी।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More