Big accident : यूक्रेन के कीव में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, गृह मंत्री समेत 18 लोगों की मौत, 22 घायल, वीडियो

यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार की सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है। इस हादसे में यूक्रेन के मंत्री समेत 18 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस हादसे में 22 लोग घायल भी बताया जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि यह हेलीकॉप्टर क्रैश रूस के द्वारा किए गए हमले में हुआ है या अपने आप हुआ है।

इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना के सूचना पाकर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं।

इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। किंडरगार्टन में आग लग गई। कीव के गवर्नर ओलिसिए कुलेबा ने अपने टेलिग्राम चैनल पर कहा- हादसा किंडरगार्टन के करीब हुआ। इसमें बच्चे और वहां के कुछ कर्मचारियों की भी मौत हुई है। 22 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अफसरों ने अब तक ये नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर कौन सा था और इसके क्रैश होने की वजह क्या थी। बता दें कि मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय प्ले स्कूल में बच्चे और स्कूल का स्टाफ मौजूद था।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More