अल्मोड़ा में बारातियों से भरी कार नदी में गिरी, चार लोगों की मौत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बारातियों से भरी कार बिनसर नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक में एक कार बारात में शामिल होने के बाद लौट रही थी। इस दौरान अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच नौगांव के पास कार सड़के से सीधे खड्ढ में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लाग घायल हैं, मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। उधर घायलों को धौलछीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज दिया गया है। (BNE)

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More