शराबबंदी के कारण पहली बार जेल जाने वालों को आम माफी दे सरकार : सुशील

पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि बिहार में शराबबंदी के कारण जो पहली बार जेल गए उन पर मुकदमे वापस लेकर सरकार को आम माफी का एलान करना चाहिए और ऐसे लोगों को सुधरने का एक मौका देना चाहिए।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि गांधी, जेपी और लोहिया ने भी शराब पीने वालों को सुधरने का मौका देने की बीत कही थी। उन्होंने कहा कि शराब पीने की आदत या इसकी आसानी से उपलब्धता के कारण जिन्हें शराबबंदी कानून के तहत पहली बार जेल जाना पड़ा, वे गरीब लोग हैं और उन्होंने हत्या-बलात्कार जैसा कोई गंभीर अपराध नहीं किया है। (वार्ता)

Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More
Bihar

झारखंड: पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थी भेजे गए जेल

बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल, BPSC परीक्षा रद्द करने पर आयोग कर रहा विचार, रंजन कुमार सिंह BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में EOU ने अपनी जांच अब और तेज कर दी है। इओयू की जांच में खुलासा हो चुका है कि BPSC Tre 3 का प्रश्न-पत्र परीक्षा […]

Read More
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने […]

Read More