पीएम मोदी के गढ़ में भाजपा बम-बम, दिल खोलकर काशीवासियों ने की वोटों की बारिश

  • भाजपा के अशोक तिवारी ने सपा के ओपी सिंह को 1,33,137 वोटों से हराया
  • भाजपा से अशोक तिवारी को 2,91,852 वोट व सपा के ओपी सिंह को 158715 व कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को मिला 94288 वोट

सुरेश गांधी


वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी शनिवार को पूरी तरह भगवामय हो गयी। तमाम अटकलों व खींचातानी के बावजूद काशीवासियों ने BJP के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी पर जमकर वोटों की बारिश की। परिणाम यह रहा कि अशोक तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के ओमप्रकाश सिंह को 1,33,137 वोटों से पराजित काशी के अब तक के इतिहास में नया रिकार्ड दर्ज की है। इसके पहले पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल ने 77823 वोटों से जीत कर रिकार्ड बनाया था। हालांकि BJP के इस बंपर जीत के पीछे मुस्लिम मतों का बिखराव बड़ी वजह माना जा रहा है। अशोक तिवारी को कुल 2,91,852 वोट, सपा के ओमप्रकाश सिंह को कुल 158715 वोट व कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 94288 वोट मिले है।

इस तरह BJP के अशोक तिवारी सवा लाख वोट से विजयी घोषित किए गए। खास बात यह है कि सूबे के स्टांप शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल के निर्वाचन क्षेत्र शहर उत्तरी में न सिर्फ सर्वाधिक वोट मिला है, बल्कि उनके उनके चहेते पार्षद प्रत्याशी नयी बस्ती से राजेश यादव, खजूरी से मदन मोहन दुबे, रमरेपुर से संजय जायसवाल, पांडेयपुर से अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद भी चुने गए है।

बता दें, मतगणना से पहले पार्टी में आपसी मनुमुटाव व प्रत्याशी अशोक तिवारी को लेकर असमंजश व सांगठनिक खींचतान की स्थिति थी। इसके चलते पीएम एवं गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी थी। लेकिन काशीवासियों ने तपती गर्मी में पीएम मोदी व योगी को मजबूत करने के लिए BJP के पक्ष में दिल खोलकर वोटों की बारिश की। परिणाम सबके सामने है। हाल यह रहा कि मतगणनी के शुरुआती दौर से बीजेपी के अशोक तिवारी सपा पर बढ़त बनाएं रखा और अंत तक जारी रखा।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More